{"_id":"63752b3edfc7fc312458562e","slug":"checking-in-khad-shops-sis-shops-licence-suspend-etawah-news-knp728681239","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापेमारी, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापेमारी, तीन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खाद की कालाबाजारी और निजी दुकानों में दाम अधिक वसूले जाने की शिकायत पर कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को तीन टीमों ने 34 दुकानों में चेकिंग कर नौ नमूने लिए। छह दुकानों में अनियमितता मिली। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
जिले में डीडी कृषि आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा और भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गईं। जसवंतनगर की आनंद एंड संस, मिश्रा खाद भंडार और सैफई की श्याम इंटरप्राइजेज पर स्टॉक रजिस्टर और पॉस मशीन पर डाटा अपडेट न मिलने पर डीडी ने लाइसेंस निलंबित कर दिए।
वहीं उदी के मां कैलादेवी खाद भंडार और चकरनगर के आनंद ट्रेडर्स पर स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ियां मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानों पर निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
भूमि संरक्षण अधिकारी ने बकेवर के राठौर खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर चेकिंग की गई है।
किसी भी तरह की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं कोई दिक्कत है या कोई दुकानदार ज्यादा दामों पर खाद बेच रहा है तो किसान कृषि भवन या विकास भवन के कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।