फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   check the quality of the meter

मीटर की गुणवत्ता की जांच कराएं

Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
check the quality of the meter
विभाग की ओर से अभियान चलाकर पुराने मीटर की जगह नए मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायत है कि लगाए गए बिजली मीटर तेज रफ्तार से चल रहे हैं। उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने मीटरों की जांच करने का विकल्प उपभोक्ताओं को दिया है। उपभोक्ता प्रार्थना पत्र के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर अपना बिजली का मीटर चेक करवा सकते हैं।

शासन की सख्ती के बाद बिजली विभाग लाइन लॉस कम करने में जुटा हुआ है। इसके तहत जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में लगाए गए बिजली के मीटरों को बदलकर नए मीटर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि नए मीटर तेज रफ्तार में चलते हैं।

कुछ व्यापारी संगठन ने भी ऐसी ही शिकायतें बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की हैँ। बढ़ रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने मीटर की जांच कराने का विकल्प दिया है। इस व्यवस्था के तहत उपभोक्तता को अगर अपने मीटर पर संदेह है तो वह बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र के साथ ही निर्धारित शुल्क देकर मीटर की जांच करा सकता है।

बिजली विभाग के कर्मचारी एसिस यू चेक यंत्र से मीटर की चेक करेंगे। मीटर की जांच कराने के लिए उपभोक्ता को अधिशाषी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड इटावा से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed