फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cheated Rs 14 lakh from four people in the name of job

Etawah News: नौकरी के नाम पर की चार लोगों से 14 लाख ठगे

Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 14 lakh from four people in the name of job
फोटो संख्या 26 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन

ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/सैफई। बलरई क्षेत्र में चार बेरोजगार लोगों से नगर पालिका व रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। बेरोजगार युवक चार साल पहले ही रुपये दे चुके थे, लेकिन नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों के थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न फर्जी प्रपत्र व अन्य सामग्री भी बरामद की है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बलरई थाना क्षेत्र के नगला सलहदी निवासी मानसिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र, नीलेश, अभिषेक व अन्य व्यक्तियों से उनके बेटों की रेलवे व नगरपालिका में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी की गयी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को आरोपी अनिल बघेल निवासी पिडारी गांव थाना सैफई को चतुरी गांव के पास बंबा पुलिया से दिन में 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी पूर्व प्रधान रमेश निवासी रामपीछा गांव थाना कुर्रा मैनपुरी फर्जी तरीके से रेलवे व नगरपालिका में लोगों की नौकरी लगवाते हैं और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उनसे पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल के पास से एक रबर की मोहर नोर्थन रेलवे रीजनल ऑफिस लखनऊ, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, तीन आधार कार्ड की छायाप्रति, एक पैड, सात अंकतालिका छायाप्रति, दो सनद छायाप्रति, एक जाति प्रमाण पत्र छायाप्रति, एक निवास प्रमाण पत्र छायाप्रति, एक परिचय पत्र व एक प्रमाण पत्र बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि ठगी के फरार आरोपी रमेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed