फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chaotic elements damaged statue of Ambedkar , fury

अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, रोष

Sat, 10 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
chaotic elements damaged statue of Ambedkar , fury

थाना क्षेत्र के गांव रिटोली के बाहर लगी अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकजुट हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मूर्ति को सही कराने व अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों का आक्रोष शांत हुआ। रिटौली गांव के बाहर अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शनिवार की दोपहर अराजकतत्वों ने उसका हाथ तोड़ दिया।  गांव के लोगों ने जब मूर्ति का हाथ टूटा देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


मूर्ति के तोड़े जाने की सूचना पर आननफानन एसओ बसरेहर बृजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने गांव वालों की मदद से टूटे हाथ को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। उसी बीच क्षेत्र में चुनाव प्रचार को निकले मुख्यमंत्री के चचेरे भाई अंशुल यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य व सपा के जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश शाक्य भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस को अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बाद में सूचना मिलने पर बसपा नेता अजयकुमार, विनोद जाटव, योगेश यादव बिल्लू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल दूसरी मूर्ति लगाने की मांग की साथ ही कहा कि मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसओ बसरेहर बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही नई मूर्ति लगवाए  जाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed