फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chaos at the counting centers on the second day

सैनिटाइजर भी नहीं मिला मतगणना कर्मियों को

Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chaos at the counting centers on the second day
महेवा में पंचायत चुनाव की मतगणना में काफी अव्यवस्था रही। दूसरे दिन मतगणना टेबलों तक पानी नहीं पहुंचा। न ही सैनिटाइजर दिया गया। मतगणना कर्मियों ने बार-बार इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक की 91 ग्राम पंचायत के प्रधान व 106 में से 105 बीडीसी सदस्य पद और पांच जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना जनता कॉलेज बकेवर में हुई। मतगणना के दोनों दिन ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
विज्ञापन

सोमवार को मतगणना कर्मियों को पानी तक नहीं मिला। मतगणना टेबिल के प्रभारी ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में एसडीएम सत्यप्रकाश से की।
डीएम व एसएसपी ने मतगणना का निरीक्षण किया। सैनिटाइजर की व्यवस्था मतगणना टेबलों पर न होने पर बीडीओ महेवा को फटकार लगाई।
डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को करीब 12 बजे बकेवर स्थित जनता डिग्री कॉलेज में चल रही मतगणना का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने बीडीओ महेवा सतीशचंद पांडेय से मतगणना टेबलों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था न होने पर फटकार लगाई। एसएसपी ने सैनिटाइजर टेबलों पर पहुंचवाने को बीडीओ से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना के जन सहयोगी इंटर कॉलेज में एडीजी भानु भास्कर ने पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान एडीशनल एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम नम्रता सिंह, सीओ विजय सिंह आदि की मौजूदगी रही।
मतगणना कर्मियों को सोमवार को लंच तीन बजे मिला। रविवार को जो लंच मिला उसमें कच्ची सब्जी दे दिए। मतगणना कर्मियों ने नाराजगी जाहिर की।
ब्लॉक की मतगणना की अव्यवस्था से मतगणना कर्मी परेशान रहें। तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र ने ही मतगणना की पूरी व्यवस्था को संभाला। बैरीकेडिंग से लेकर मतगणना कर्मियों को टेबलों की व्यवस्था आदि सब कुछ देखा।

जनता कॉलेज बकेवर में मतगणना के दौरान सोमवार को दस नंबर टेबल के मतगणना के एआरओ पुरुषोत्तम की तबियत बिगड़ गई। काफी देर तक सुनवाई न होने पर बीमार एआरओ रोने लगे। स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने एआरओ का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed