फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Change time of Basic Education Council Schools

बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों का बदला समय

Sun, 10 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Change time of Basic Education Council Schools
इटावा। शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की मांग पर प्रशासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक कार्य के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूलों में सुबह 7:30 से 12:30 तक बढ़ाई होगी। मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक कार्य का समय प्रबंध कमेटियां तय करेंगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। दोपहर में छुट्टी के समय तेज धूप होने से बच्चे बिलबिला जाते हैं। इसे देखते हुए पिछले दिनों शिक्षक संगठनों ने प्रभारी बीएसए को ज्ञापन देकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी। अभिभावकों ने धूप अधिक होने से बच्चों के बीमार होने की आशंका जताई थी। बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य का समय बदल दिया है। बीएसए उमानाथ ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 7:30 बजे खुलेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय काम निपटाएंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समय का निर्धारण करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति अधिकृत होगी। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed