{"_id":"60cf684c8ebc3ea4280f04cd","slug":"chambal-etawah-news-young-man-jumped-river-leaving-bag-on-bridge-etawah-news-knp6352792113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल पुल पर बैग छोड़कर नदी में कूदा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल पुल पर बैग छोड़कर नदी में कूदा था युवक
विज्ञापन
विकास तिवारी फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
उदी (इटावा)। यह मेरा बैग मेरे घर तक पहुंचा दिया जाए प्लीज... शनिवार रात को यह लेटर एक बैग में रख कर मध्यप्रदेश के विकास तिवारी ने चंबल पुल से नदी में छलांग लगा दी।
रात को बैग व उसके अंदर यह लेटर देखकर बढ़पुरा पुलिस ने लेटर में लिखे नंबर पर संपर्क किया और नदी में युवक की तलाश की। रविवार को युवक का शव चंबल नदी में बरामद हुआ।
चंबल पुल के पास बने शिव मंदिर पर शनिवार रात को ग्रामीणों ने एक बैग लावारिश पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। उदी चौकी प्रभारी चिंतन कौशिक ने जब बैग को खंगाला तो उसमे से एक आई फोन व एक लेटर मिला।
विज्ञापन
जिस पर लिखा था कि यह मेरा बैग मेरे घर पहुंचा दिया जाए प्लीज.. साथ ही लेटर में दो मोबाइल नंबर भी लिखे थे। पुलिस ने लेटर पर लिखे नंबरों की मदद से परिजनों से संपर्क किया।
बढ़पुरा पुलिस ने रात को चंबल नदी व उसके पास क्षेत्रों में युवक की तलाश की। रविवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद हुआ। युवक की पहचान मप्र के जिला भिड़ में वार्ड नंबर 21 मीरा कॉलोनी निवासी राम किशोर के बेटे विकास तिवारी के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक विकास का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर अनबन होने के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात पता चली है। तहरीर मिलने पर सार्विलांस टीम की मदद से जांच की जाएगी।
मां ने दो दिन पहले युवक को भेजा था भोपाल
युवक की मां ने बताया कि बेटा विकास किसी दिलीप विल्डको डॉटकॉम प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दो दिन पहले उसे भोपाल जाने के लिए घर से भेजा था। वह भोपाल न जाकर ग्वालियर पहुंचा। यहां पर किसी होटल में रुका। इसके बाद बढ़पुरा स्थित चंबल पुल के पास शिव मंदिर पर अपना बैग रखकर नदी में कूद कर खुदकुशी कर ली।