{"_id":"6436fdedb4625cdba80ee984","slug":"central-team-saw-heath-facilities-in-hospital-etawha-news-c-12-1-176973-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: केंद्रीय टीम ने परखी महिला अस्पताल की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: केंद्रीय टीम ने परखी महिला अस्पताल की सुविधाएं
Thu, 13 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
इटावा। केंद्रीय टीम ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल में सुविधाओं की परख की। दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने स्टाफ से जानकारी ली। मरीजों से इलाज और अन्य व्यवस्था की जानकारी ली।
पहले दिन टीम ने लेबर रूमए पैथोलॉजीए ओपीडी और सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इसके अलावा फार्मेसी वार्ड भी देखा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम बिहारी ने बताया कि जांच टीम की ओर से 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट बरकरार रहेगा। इससे सरकार की ओर से अतिरिक्त धन मिलता है। उसका प्रयोग अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाता है।
जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. रहीसुद्दीन ने बताया कि भारत सरकार की ओर से सभी अस्पतालों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मानक तैयार किया गया है। इसके लिए चेक लिस्ट भी तैयार की गई है। इसके हिसाब से टीम संबंधित विभागों की गुणवत्ता चेक करती है। टीम में डॉ. सुधीर कुमार देहरिया (भोपाल) और डॉ. देबाज्योती भट्टाचार्य (भुवनेश्वर) शामिल रहे।