फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   central team investigation only for 20 minute

केंद्रीय टीम ने 20 मिनट में कर लिया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Thu, 20 Oct 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
central team  investigation only for 20 minute
इटावा। डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद केंद्रीय टीम के आने की चर्चा के बीच स्वास्थ्य विभाग में खौफ और मंगलवार को डेंगू जांच किट बदले जाने की चर्चा रही। बुधवार को छह सदस्यीय टीम ने मात्र 20 मिनट में ही जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डाला। इनमें पांच सदस्यों का ज्यादातर समय सीएमएस के कक्ष में बीता। पैथोलॉजी विभाग का स्टाफ टीम के साथ लगा रहा। इस दौरान डेंगू की जांच कराने आए लोगों को भटकना पड़ा। टीम के जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। सीएमएस के कमरे में फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा को बुलाया। उनसे जानकारी लेने के बाद टीम तीसरे तल पर बने डेंगू वार्ड में गई। यहां भर्ती तीन मरीजों के बेड पर लगी मच्छरदानी खुली होने पर नाराजगी जताई। डॉ. अजय शर्मा से कहा कि मच्छरदानी हटाएं नहीं। एक मरीज को सैफई रेफर करने की जानकारी दी गई। टीम ने डिस्चार्ज रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

महिला एवं शिशु वार्ड में कोई भर्ती नहीं मिला। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या को निर्देश दिए कि डेंगू वार्ड पर वर्ग भी लिखवाएं। इसके बाद टीम सीएमएस कक्ष में आकर बैठ गई। एक सदस्य ने गमलों में भरे पानी में देखा कि लार्वा तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी को चेक कर आईं महिला सदस्य ने सीएमएस से पैथोलॉजी में वॉशर रीडर नहीं होने, डेंगू किट को रखने के लिए रूम का तापमान दुरुस्त न होने की जानकारी दी। कहा कि रूम का तापमान रिकार्ड होना बहुत जरूरी है। एलाइजा जांच न होने के सवाल पर सीएमएस ने बताया कि डिमांड शासन को भेजी है। करीब 11.20 पर टीम सैफई के लिए रवाना हो गई। सैफई मेडिकल कॉलेज और यहां बने डेंगू वार्ड को देखा। गांव नगला राठौर में एंटी लार्वा चेक किया। जसवंतनगर पहुंचकर सीएचसी का निरीक्षण किया। शहर में कोकपुरा पहुंचकर करीब 25 घरों का निरीक्षण कर एंटी लार्वा चेक किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे भी साथ रहे।
केंद्रीय टीम के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जांच में क्या मिला और क्या निर्देश दिए गए इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
टीम में ये रहे शामिल
टीम में स्वास्थ्य विभाग के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉ. वीके चौधरी, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली में तैनात डॉ. प्रदीप सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ दिल्ली डॉ. सौरभ गोयल, दिल्ली की माइक्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रीती मदान, दिल्ली में डेंगू डिवीजन के प्रभारी डॉ. प्रनव ज्योति भूयम व नई दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार डॉ. अमित केतवा शामिल रहे।

31 ने कराई जांच, डेंगू के दो मरीज और मिले
जिला अस्पताल में बुधवार को पैथोलॉजी में 31 मरीजों की डेंगू की जांच हुई। इनमें दो मरीजों में डेंगू मिला। अब तक 56 मरीज मिल चुके हैं। अक्तूबर में 42 मरीज मिल चुके हैं। रोजाना औसतन दो मरीज मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. गीताराम के अनुसार अब तक 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed