{"_id":"59d3c8004f1c1bf2538b572b","slug":"celebration-on-shimba-sultan-s-first-berth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंबा-सुल्तान के पहले बर्थ-डे पर मनेगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंबा-सुल्तान के पहले बर्थ-डे पर मनेगा जश्न
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शावकों शिम्बा और सुल्तान के साथ अठखेलियां करती हुई शेरनी जेसिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सफारी पार्क में जन्मे शावक शिंबा और सुल्तान इस शुक्रवार (6 अक्टूबर) को पूरे एक साल के हो जाएंगे। पूरी तरह से स्वस्थ इन दोनों शावकों का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही है। सफारी पार्क के एशियांटिक लॉयन ब्रीडिंग सेंटर की कामयाबी की यह दोनों शावक मिसाल बन चुके हैं। पूरी तरह से स्वस्थ्य इन शावकों की पहली बर्थ-डे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों की दहाड़ लायन सफारी में गूंजेगी। हालांकि अब दोनों को अपनी मां जेसिका का दामन छोड़कर अलग बाड़े में रहना होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इटावा की लायन सफारी में पिछले साल छह अक्टूबर को शेरनी जैसिका ने दो शावकों को जन्म दिया था। इन दोनों शावकों का नामकरण शिंबा और सुल्तान रखा गया था। साथ ही इनकी देखरेख के लिए खास इंतजाम किये गए थे। इसी का नतीजा है कि एक वर्ष बाद दोनों ही शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन शावकों को जन्म से अब तक उनकी मां जेसिका के साथ ही बाड़े में रखा गया। उन्हें मां के साथ ही बाड़े के पीछे सुरक्षित खुले स्थान में छोड़ा जाता रहा। मां के साथ ही बाड़े में पहुंचा दिया जाता है। एक वर्ष पूरे होने के बाद दोनों ही नर शावकों को मां से अलग रहने का अभ्यास कराया जाएगा। सबसे पहले उन्हें बाड़े से बाहर खेलने के लिए मां से अलग निकाला जाएगा। इसके बाद कुछ-कुछ देर के लिए रोजाना उन्हें मां से अलग बाड़े में रखा जाएगा। अभ्यस्त हो जाने पर दोनों अकेले ही लायन सफारी के खुले मैदान में दहाड़ मारते दिखाई देंगे। हालांकि शिंबा और सुल्तान की बर्थ-डे पर होने वाले आयोजन के लिए डायरेक्टर पीपी सिंह के अवकाश से वापस आने का इंतजार हो रहा है। उनके आने के बाद ही आयोजन के अंतिम स्वरुप का खुलासा होगा।
विज्ञापन
तीसरे बर्ड डे तक बालिग होंगे शिंबा और सुल्तान
सफारी में जन्में नर शावक शिंबा और सुल्तान अपनी तीसरी बर्थ-डे पर वयस्क शेरों की तरह दिखने लगेंगे। पशु विशेषज्ञ एवं इटावा सफारी पार्क में शेरों की देख रेख का अनुभव रखने वाले डॉ. अरविंद त्रिपाठी के अनुसार वैसे तो बब्बर शेर के शावक चार साल में पूरी तरह से वयस्क होते हैं लेकिन तीन वर्ष की आयु में इनके चेहरे के आसपास बाल दिखाई देने लगते हैं जो वयस्क शेर की पहचान है। इसके बावजूद भी वयस्क शेरनी इनसे इस उम्र में मीटिंग को तैयार नहीं होती। जब नर शावक 5 वर्ष की आयु के हो जाते हैं और पूरी तरह से वयस्क हो जाते हैं तभी शेरनी उनसे मीटिंग को तैयार होती है।
विज्ञापन
जेसिका जैसी भाग्यशाली नहीं रही ग्रीष्मा व हीर
लॉयन सफारी की जैसिका बहुत भाग्यशाली है। जिसके दोनों शावक शिंबा और सुल्तान पहली बर्थडे मना रहे है। जबकि इससे पूर्व उसकी सहेली ग्रीष्मा को ऐसा सौभाग्य नहीं मिला। उसने 21 जुलाई 2015 को तीन शावकों को जन्म दिया था । जिसमें से दो की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। जबकि तीसरा शावक भी 14 अगस्त 2015 को काल के गाल में समा गया था। इसके बाद शेरनी हीर ने भी ब्रीडिंग सेंटर में दो शावकों को जन्म दिया लेकिन इनकी भी मौत हो गई। इन शावकों की मौत के साथ ही सफारी को दो बड़े झटके लगे थे। यही नहीं लायन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए थे। शिंबा और सुल्तान की पहली बर्थ-डे पर होने वाला जश्न उस जख्म को भी भरेगा।