फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CDO reached to inspect, Babu, sir all found missing

Etawah News: सीडीओ निरीक्षण करने पहुंची, बाबू, साहब सभी मिले नदारद

Thu, 01 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
CDO reached to inspect, Babu, sir all found missing
फोटो 19:::: सीडीओ के निरीक्षण में बीडीओ समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मिले अनुपस्थित। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ताखा। ताखा विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण में सीडीओ को बीडीओ से लेकर सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। बीडीओ से खुद और स्टाफ के देरी से आने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद सीडीओ ने बसरेहर ब्लाक के कई गांवों का दौरा करके शौचालयों और मिनी सचिवालयों की स्थितियां देखी हैं। यहां भी स्थितियां संतोषजनक नहीं मिली हैं।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने डीसी मनरेगा शौकत अली के साथ ताखा विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरा दफ्तर खाली मिला। बीडीओ सतीश चंद्र पांडे, एडीओ एडीओ आईएसबी अखिलेश कुमार, जेई नवीन कुमार, जेई एमआई शांति स्वरूप कुशवाह, लेखाकार अनिल कुमार, वरिष्ठ सहायक कार्यालय दिनेश बाबू, बोरिंग टेक्नीशियन सुहेल अहमद, वाहन चालक प्रेम शंकर, मनरेगा लेखा सहायक पंकज बाबू, तकीनीकी सहायक पूजा यादव, जितेंद्र कुमार, बीपी सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

10:50 बजे लेखा सहायक मनरेगा और वरिष्ठ सहायक कार्यालय दिनेश बाबू पहुंचे। सीडीओ ने दोनों पर नारजगी जताई। दस्तावेजों के निरीक्षण में लेखा सहायक मनरेगा पंकज की ओर से भ्रमण पंजिका में कोई भी भ्रमण पंजीकृत नहीं किया गया। वहीं शिकायत रजिस्टर में 20 अप्रैल के बाद कुछ भी अंकित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ को परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब करके डीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिस्पैच रजिस्टर में 29 मई के बाद कोई पत्र का अंकन नहीं किया गया। मनरेगा मस्टर रोल इशू रजिस्टर को भी दो दिन से अपडेट नहीं किया गया था।
ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायत भरतिया के रम्पुरा, रिदौली व मामन हिम्मतपुर के सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। भरतिया सामुदायिक शौचालय में लगी टोंटी टूटी मिलीं। रिदौली के सामुदायिक शौचालय में गंदगी मिली।

मामन हिम्मतपुर में बने सामुदायिक शौचालय में गंदगी के साथ बाहर घास खड़ी मिली, केयरटेकर उपलब्ध नहीं मिला ताला लटकता मिला। ग्राम पंचायत अधीनी का भी शौचालय बंद मिला। वहीं रिटौली गांव में शौचालय के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed