फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CBSE tops in Pavni Singhal district in 12th

सीबीएसई 12वीं में पावनी सिंघल जिले में अव्वल

Fri, 03 May 2019 12:30 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 03 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
CBSE tops in Pavni Singhal district in 12th
पावनी सिंघल
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सेंट मेेरी स्कूल की पावनी सिंघल ने 97.8 अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की उत्कर्ष यादव और तीसरे पर रुद्रांश गुप्ता रहे। उत्कर्ष ने 97.4 और रुद्रांश ने 97.2 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल गुरुवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। इसमें सेंट मेरी स्कूल के बच्चों ने जिले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इस स्कूल के चार छात्र-छात्राएं जिले में शीर्ष स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर इस स्कूल के राघवेंद्र गुप्ता (97.2) और पांचवें पर नूतन धनगर  (97) रहीं। इस स्कूल की विशाखा त्रिपाठी और संत विवेकनंद स्कूल की सुषमा (96.8) अंक के साथ जिले में छठवें स्थान पर रहीं। संत विवेकानंद स्कूल के दीपक राय और अनन्या अग्रवाल ने (96.6), सुरभी ने (96.2)अंक हासिल किए। इस स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स आलमपुर हौज के युवराज सिंह भदौरिया ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया। देव प्रताप 94.6 प्रतिशत, हर्षित कुशवाह ने 94.2 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने चेयरमैन हरि किशोर तिवारी और अंकित तिवारी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवन हिल्स विद्यालय की कौशकी 91 अंक के साथ स्कूल में अव्वल रहीं। शुभम माहेश्वरी 95 प्रतिशत अंक के साथ डिवाइन लाइन स्कूल में अव्वल रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी

विद्यालय सफल रहे। इसी तरह श्रेया जैन 93.4 अंक के साथ ज्ञानस्थल एकेडमी में पहले और 91.4 अंक के साथ शिवम जैन दूसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक शिव प्रसाद यादव और प्रधानाचार्य डा. एन के राय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिस माडर्न स्कूल के आकाश पोरवाल 95.20 अंक के साथ स्कूल में अव्वल स्थान  हासिल किया। शीतल दुबे 92.02 अंक के साथ थ्योसोपिक इंटर कॉलेज में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed