{"_id":"5c7ab433bdec227396046587","slug":"cbi-team-collects-evidence-and-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने जुटाए सबूत और लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम ने जुटाए सबूत और लौटी
Sat, 02 Mar 2019 10:19 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो उप डाकघरों में 13 खातेदारों के खातों से धोखाधड़ी कर निकाले गए करीब 46 लाख रुपये के गबन मामला सीबीआई के हाथों में पहुंच गया है। गत शुक्रवार को लखनऊ से सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने न्यू सिटी उप डाकघर पहुंचकर बाउचर, लेजर व अन्य अभिलेखों की गहराई से जांच की और गबन से जुड़े सबूत जुटाए।
सबूत के तौर उन्होंने वीडियो भी बनाए और कंप्यूटर डाटा को पैन ड्राइव में लिया। सारे सबूत लेकर टीम रात को ही लखनऊ लौट गई। सीबीआई की यह जांच इतनी गोपनीय रखी गई कि डाक अधीक्षक भी अनभिज्ञता जताते रहे। गत शुक्रवार को आगरा क्षेत्रीय कार्यालय से दो अधिकारियों की जांच टीम आने की बात कही गई जबकि उनके साथ लखनऊ से सीबीआई के तीन अधिकारी भी आए थे। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें भी सिर्फ आगरा क्षेत्रीय कार्यालय से दो अधिकारियों के आने की सूचना दी गई थी। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई टीम के आने की जानकारी हुई।
गबन का यह मामला नई मंडी परिसर स्थित अशोकनगर और न्यू सिटी उप डाकघरों से जुड़ा है। इन उप डाकघरों के 14 खातेदारों के खातों से कुल 46 लाख 34 हजार 708 रुपये फर्जी ढंग से निकाले गए हैं। अशोकनगर उप डाकघर के 10 खातेदारों ने इसकी शिकायत डाक अधीक्षक मनोज कुमार से की।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि उक्त खातेदारों के खातों से 26.77 लाख रुपये का गबन हुआ है। लिहाजा उप डाकघर में तैनात रहे सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बीच न्यू सिटी के भी खातेदारों ने ऐसी शिकायत डाक अधीक्षक से की।
चूंकि इस उप डाकघर में भी एनएस चौहान की तैनाती के समय ही खातों से रुपये निकाले जाने की शिकायत हुई। लिहाजा मामला और गंभीर हो गया। आरोपी सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान तब से अब तक फरार चल रहा है। निलंबन अवधि में उसे अशोकनगर उप डाकघर से प्रधान डाकघर से संबद्घ किया गया। लेकिन उसने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।
डाक विभाग में हुए इस गबन के इन मामलों की गूंज शासन तक पहुंची है। इसी के चलते गत शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल आगरा क्षेत्र के दो सहायक अधीक्षकों के साथ लखनऊ से सीबीआई के तीन अधिकारी गोपनीय ढंग से जांच करने पहुंचे। शुक्रवार को पूरे दिन न्यू सिटी उप डाकघर में सघनता से जांच करने के बाद उक्त पांचों अधिकारी रात करीब 10 बजे वापस चले गए।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई का नेतृत्व डिप्टी एसपी ए लार्जर कर रहे थे। न्यू सिटी उप डाकघर में इस ज्वाइंट जांच में तीन खातेदारों की शिकायतों की पड़ताल हुई। जिनके खातों से 19 लाख 57 हजार 708 रुपये फर्जी ढंग से निकासी हुई है। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीबीआई टीम में शामिल अधिकारियों के उन्हें नाम तो नहीं मालूम है। रात को सीबीआई टीम के आने की उन्हें भी जानकारी हुई। जो रात करीब 10 बजे जांच करके चली गई।
खातों से रकम के गबन का बड़ा मामला नई मंडी स्थित अशोकनगर उप डाकघर से जुड़ा है लेकिन सीबीआई टीम ने न्यू सिटी उप डाकघर पर फोकस रखा। दरअसल सीबीआई टीम के आने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही थी। लिहाजा मीडिया ने नई मंडी उप डाकघर पर निगाहें रखीं लेकिन टीम यहां नहीं आई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम का एक अधिकारी अशोकनगर उप डाकघर पहुंचा था। वहां लोगों की मौजूदगी व मीडिया के चलते वापस आ गया था।