{"_id":"65c69a749f1616e4370a9014","slug":"cash-machine-and-counter-burnt-in-fire-in-shop-etawha-news-c-216-1-etw1004-108539-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दुकान में आग से कैश मशीन और काउंटर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दुकान में आग से कैश मशीन और काउंटर जला
विज्ञापन
भरथना। स्वर्णकार की दो मंजिला इमारत में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल ने पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखे औजार ,फर्नीचर समेत अभिलेख जलकर नष्ट हो गए।
नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी में शहीद पार्क के सामने स्वर्णकार अजय वर्मा की दो मंजिला इमारत है। भूतल पर उनकी सराफा की दुकान है। वह इंदिरा नगर में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने अजय वर्मा को सूचना दी। आनन फानन में मौके पर पहुंचकर उन्होंने दमकल व पुलिस को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित स्वर्णकार ने बताया कि दुकान में आग लगने से काउंटर, कैश मशीन, औजार, एलईडी टीवी, जेवर की खाली डिब्बियां, बेग व पर्स समेत जरूरी दस्तावेज जल गए। दुकान में आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।