{"_id":"5f12e9308ebc3e639468fbee","slug":"cash-jewelry-stolen-from-farmer-s-house-etawha-news-knp5718131157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर में से चाबी लेकर अलमारी खोली, जेवर नगदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर में से चाबी लेकर अलमारी खोली, जेवर नगदी ले गए
विज्ञापन
मुड़ैना बिवौली गांव में किसान के घर में चोरों ने नगदी और जेवर पार कर दिए। चोरों ने बिस्तर के नीचे रखी चाभी से अलमारी का ताला खोला और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। घटना में किसी जानकार व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के मुड़ैना बिवौली गांव के किसान कृष्णपाल सिंह निषाद के घर शुक्रवार रात चोर घुस आए। किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में वह और उसकी पत्नी प्रिया, पुत्री आराध्या छत पर सो रहे थे।
उसके पिता विद्याराम घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। चोर घर के पिछवाड़े से छत के रास्ते आंगन में उतर गए। कमरे में रखी अलमारी से सोने की जंजीर, अंगूठी, कंगन, चांदी की तोड़ियां, थाली, बच्चे की हाय और 50 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
खास बात यह कि चोरों ने अलमारी का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि कमरे में बिस्तर के नीचे रखी चाभी से अलमारी खोल कर वारदात को अंजाम दिया। घर के लोग सोते रहे, किसी को कोई भनक नहीं लग पाई।
शनिवार सुबह कमरे का सामान बिखरा हुआ मिलने पर चोरी का पता चला। माना जा रहा कि बिस्तर में चाभी रखी होने की जानकारी किसी नजदीकी को रही होगी। उसे घर में रखी चीजों की जानकारी भी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।