{"_id":"63fa500e5b308124ca02e534","slug":"cash-and-jwellery-looted-from-couple-etawha-news-c-12-1-98325-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े जेवर और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े जेवर और नकदी लूटी
Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र में चौपला गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपती से जेवर और नकदी लूट ली। महिला की गोद से छह साल के बच्चे को छीनने का भी प्रयास किया। लुटेरों की फुटेज गैस एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसएसपी ने तीन टीमें बदमाशों का पता लगाने के लिए लगाई हैं।
रामेद गांव निवासी जितेंद्र कुमार किसान हैं। 23 फरवरी को उनके साले की शादी कुदरकोट में थी। वहां से 24 फरवरी को वह लौटकर रम्पुरा गांव स्थित ससुराल आए और वहीं रुक गए। शनिवार दोपहर वह पत्नी किरन और छह साल के बेटे अनमोल को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। जितेंद्र के मुताबिक चौबिया थानाक्षेत्र में चौपला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सर्विस रोड पर सफेद बाइक पर आए तीन बदमाशों ने किरन की गोद से अनमोल को छीनने का प्रयास किया। किरन के शोर मचाने पर उन्होंने बाइक बढ़ाई तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और बाइक रोक ली। बदमाशों ने उन पर तमंचा लगा दिया और इसके बाद पत्नी की छह अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, माला के साथ ही उनकी तीन अंगूठियां, छह हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। बदमाश चौपला की तरफ भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि दंपती के साथ लूट की घटना सामने आई है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एसओजी, सर्विलांस के साथ ही थाना पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसी की मदद से उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
चरवाहे के पास मिला जितेंद्र का मोबाइल
घटना की जानकारी जितेंद्र ने चौबिया थाने में जाकर दी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से उनके मोबाइल की लोकेशन की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर प्रयास के बाद जितेंद्र का मोबाइल एक चरवाहे के पास बरालोकपुर गांव में मिला। चरवाहे ने बताया कि उसे मोबाइल सड़क किनारे पड़ा मिला था।
दिन भर मामले को दबाए रही पुलिस
जिस स्थान पर घटना हुई वहां आसपास घर नहीं है। जगह सुनसान होने के कारण बदमाशों ने घटना की और भाग भी निकले। घटना के बाद जितेंद्र ने थाने जाकर पुलिस को बताया। पुलिस उसे लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। शाम तक पुलिस मामले को दबाए रही लेकिन इसके बाद जब मामला मीडिया तक पहुंचा सीओ सैफई की ओर से बयान जारी किया गया।