{"_id":"608d92818ebc3ec3697650fa","slug":"case-of-18-ventilator-malfunctioned-in-district-hospital-reaches-cm-etawha-news-knp626294073","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खराब पड़े 18 वेंटीलेटर का मामला सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खराब पड़े 18 वेंटीलेटर का मामला सीएम तक पहुंचा
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के कोरोना अस्पताल के बंद पड़े वेंटीलेटर का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी है। विधायक ने जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के मरीजों की मदद करने की अपील की है।
विधायक सरिता भदौरिया भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला अस्पताल में 18 वेंटीलेटर बंद पड़े हैं। कई बार सीएमओ को जानकारी दे चुकी हैं लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। सीएमओ ने पहले स्टाफ की कमी होने से वेंटीलेटर संचालित न होना बता रहे थे। जब तीन तकनीशियनों की व्यवस्था करा दी गई तो वेंटीलेटर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
विधायक ने मुख्यमंत्री ने कह कि अगर वेंटीलेटर संचालित कर दिए जाएं तो गंभीर मरीजों को राहत मिल सकती है। उनका जीवन बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले को अपने स्तर से देखेंगे। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी प्रभावित लोगों की मदद को निकलें। चिकित्सा सुविधाओं के बारे में कहीं भी असुविधा है तो तुरंत जानकार दें।