फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case History of dead lions took CZA investigation teams

मृत शेरों की केस हिस्ट्री ले गई सीजेडए की जांच टीम

Mon, 01 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 01 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case History of dead lions took CZA investigation teams
हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जू अथारिटी (सीजेडए) की टीम ने सोमवार को लायन सफारी का निरीक्षण किया। टीम ने यहां पांच घंटे तक शेरों की देखभाल व उनसे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और तमाम तथ्यों के बारे में सफारी प्रशासन से पूछताछ की।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव रूपक डे व सीजेडए के आर एस भदौरिया भी मौजूद रहे। टीम के सदस्य काल के गाल में समा चुके शेरों व शावकों की केस हिस्ट्री के दस्तावेज साथ ले गए हैं। सेंट्रल फॉरेस्ट के डीआईजी इंदप धमीजा के नेतृत्व में सीजेडए क ी चार सदस्यीय जांच टीम सोमवार दोपहर 12 बजे लायन सफारी पहुंची।
विज्ञापन



टीम के अन्य सदस्यों में डॉ. पीसी त्यागी, आईवीआरआई के डॉ. एके शर्मा व चंडीगढ़ जू के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार हैं। जांच टीम सबसे पहले लायन सफारी के मीटिंग हाल में पहुंची, फिर सफारी के ब्रीडिंग सेंटर की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां शेरों के बाड़े के ब्लाक को देखा। एक-एक कर सभी शेरों के बारे में जानकारी ली और उनकी हिस्ट्री का रिकार्ड भी देखा। टीम ने विशेष तौर से बबेसिया की चपेट में आए शेर पटौदी, गीगो, कुबेर व शेरनी जैसिका की बीमारी के बारे में बारीकी से जानकारी जुटाई।


इसके बाद टीम ने वेटनरी हॉस्पीटल की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही एनीमल हाउस, कोर जोन व बाडे़ के ठीक पीछे स्थित शेरों के खुले में घूमने के लिए बनाए गए स्थान को भी देखा। टीम अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी।



सफारी में शेरों की मौत का सिलसिला 30 सितंबर 2014 से शुरू हुआ था। सबसे पहले शेरनी लक्ष्मी की कैनाइन डिस्टेंपर नामक बीमारी से मौत हुई। इसके बाद शेर विष्णु, फिर कुछ माह बाद मनन व शेरनी हीर से जन्मे तीन शावकों की मौत हो गई। शेरनी ग्रीष्मा से जन्मे दो शावक भी जन्म के कुछ घंटे के अंदर ही काल के गाल में समा गए। हाल ही गुजरात से सफारी पहुंची शेरनी तपस्या की बबेसिया बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed