{"_id":"62a0f1bc852930064919eb94","slug":"case-against-madhya-pradesh-mla-in-etawah-etawah-news-knp70134978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के विधायक के खिलाफ इटावा में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के विधायक के खिलाफ इटावा में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल (इटावा)। मध्य प्रदेश के मुरैना से कांग्रेस विधायक रविंद्र तोमर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर इकदिल थाने में मारपीट, बेईमानी, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विधायक इटावा शहर के आवास विकास कॉलोनी के मूल निवासी हैं।
पचदेवरा गांव निवासी श्याम कांत कठेरिया पुत्र नेकसे लाल ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह पुरबिया टोला के नरेंद्र सिंह वर्मा और घटिया अलमत अली मोहल्ले के जावेद के साथ प्लाट व खेती की जमीन खरीदने-बेचने का काम करते हैं। इटावा शहर की आवास विकास कॉलोनी के मूल निवासी रविंद्र सिंह तोमर से फूफई गांव में दो बीघा खेत का 25 लाख रुपये में सौदा किया था। पूरी रकम नकद और चेक के दे दी, इसके बावजूद रविंद्र ने बैनामा नहीं किया।
आरोप है कि 15 मई को शाम छह बजे रविंद्र तोमर ने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर में घुसकर लात-घूसों से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है।