फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Carol singing in homes with prayer meetings

प्रार्थना सभा के साथ घरों में कैरोल गायन

Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Carol singing in homes with prayer meetings
इटावा/भरथना। जिलेभर में प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर बाजारों, घरों में उत्सव है। सैफई रोड, सिविल लाइन स्थित क्राइस्ट चर्च में ईसा मसीह के जीवन से जुड़े प्रसंगों की प्रदर्शनी लगाई गई। शुक्रवार रात फादर विसेंट ने चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की।
विज्ञापन

लोगों को प्रभु यीशु के जीवन व जन कल्याण के कार्यों के बारे में बताया। ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में कैरोल गायन हुआ। पादरी विशाल चरन ने बताया कि चर्च में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिसर में लोगों को मास्क लगाकर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने भी लोगों से सरकारी गाइड लाइनों का पालन करने की अपील की है। उधर, भरथना के मोहल्ला महावीर नगर में विक्टर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने वृद्धजनों को फल व मिठाई देकर खुशियां साझा कीं। प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने कहा कि यदि हम अपने बुजुर्गों को घर में ही सम्मान व उचित देखभाल दें तो वृद्ध आश्रमों की आवश्यकता न रहे।
प्रबंधक रोहन सिंह की उपस्थिति में बच्चों ने केक काटा। वहीं, सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने नृत्य और फैशन शो प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रतियोगिता में तेजस्विनी प्रथम, अंश द्वितीय, तनिष्क तीसरे स्थान पर रहे।
चेयरमैन रोहन सिंह व प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने पर्व की बधाई दी। संदीप यादव, मोहिनी शाक्य, श्याम सुंदरी, प्रीति केसरवानी, रीना भंसाली, स्मृति, जूही, मयंक पोरवाल, अवनीश, आयुष सोनी, पुष्पेंद्र, प्रशांत, वर्षा, वैष्णवी, शशि, प्रतिका आदि सभी उपस्थित रहे।
नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों को सराहा
इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएफओ अतुल कांत शुक्ला व उपनिदेशक लायन सफारी अरुण कुमार ने बच्चों द्वारा धार्मिक एकता दर्शाती व नानी तेरी मोरनी एवं एकल नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों को सराहा।
प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट सुरेश चंद यादव ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
क्रिसमस हमें प्यार और स्नेह सिखाता
इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्रभु यीशु के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांता क्लाज के लिबास में आकर्षण का केंद्र बने बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों ने आपस में टॉफियां भी बांटी। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि क्रिसमस हमें प्यार और स्नेह सिखाता है।
प्रबंधक हरि किशोर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल कोआर्डिनेटर खुशी टंडन, स्मृति सक्सेना, दीप्ती अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed