फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Caraccident , child's death

कार ने हथठेला में मारी टक्कर, बालक की मौत

Sun, 21 May 2017 11:05 PM IST
कार ने हथठेला में मारी टक्कर, बालक की मौत
कार ने हथठेला में मारी टक्कर, बालक की मौत Updated Sun, 21 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Caraccident , child's death
कोकपुरा के पास हुई दुर्घटना में घायल भजन लाल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर कोकपुरा के पास कार ने हथठेला में टक्कर मार दी। हादसे में ठेले पर बैठे बालक की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप ये घायल हो गया। वहीं साइकिल से जा रहे दो लोगों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

अड्डा अकबर मौजा सुल्तानपुरा निवासी भजन लाल सब्जी बेचता है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वह 10 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ विक्की को लेकर सब्जी लेने मंडी जा रहा था। उसने पुत्र को हथठेला पर बैठा लिया। कोकपुरा के पास पीछे से आ रही कार ने उसके ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई भी मौके पर नही पहुंचा। इस पर लोग दोनों को बाइक पर लादकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने विक्की  को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीपुरा स्थित मस्जिद के पास हुई। जहां साइकिल से जा रहे मेंहदी हसन पुत्र नन्हें खां निवासी मकसूद पुरा व रजत जैन पुत्र पवन जैन निवासी बरहीपुरा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed