{"_id":"1be514420eb9667a75455f90c79c262f","slug":"car-riders-looted-by-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल पर कार सवारों से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल पर कार सवारों से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर हाइवे पर सोमवार की रात घात लगाए बैठे
विज्ञापन
लुटेरों ने असलहों के बल पर कार सवारों को लूट लिया। लूट का शिकार हुए कार
सवार आगरा से झांसी जा रहे थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज
की है।
आगरा शहर के महावीरनगर शाहगंज निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र मुन्नू सिंह अपने साथी अनिल प्रताप, गौरव यादव व संतोष कुमार के साथ सोमवार की देर शाम झांसी जाने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास जैसे ही उनकी कार इटावा-ग्वालियर हाइवे यमुना पुल के पास पहुंची कि चार-पांच बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें रोक लिया।
बदमाशों को देखकर कार सवारों ने गाड़ी के शीशे बंद किए तो लुटेरों ने शीशा तोड़ दिया। बदमाश ने सभी को पीटते हुए लूटपाट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित कार सवार रात में ही कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। योगेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरे उनके पास से 14,600 रुपये, सोने की अंगूठी, जंजीर व दो मोबाइल फोन सहित बीस कारतूस लूट ले गए। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि योगेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में है।