फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car damaged in accident, all three family members safe

Etawah News: हादसे में कार क्षतिग्रस्त, परिवार के तीनों लोग सुरक्षित

Sat, 17 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car damaged in accident, all three family members safe
(फोटो संख्या 17) दुर्घटना में सुरक्षित बची मां-बेटी लड्डू गोपाल के साथ पुलिस जीप में। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 18) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा कर बाहर गिरी कार। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रम्पुरा गांव के पास चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा कर हाईवे से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के किसी सदस्य को काई खरोंच नहीं आई। कार चालक का कहना है कि लड्डू गोपाल साथ में थे जिनकी वजह से उनका परिवार सुरक्षित है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर रम्पुरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई। कार सवार दिल्ली से बिहार जा रहे थे। हादसे में कार चालक सुजीत कुमार पत्नी सुजाता व बेटी लावण्या निवासी खजांची हाट थाना खजांची पूर्णिया बिहार को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे पुलिस कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और यूपीडा एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार किया गया। कार को क्रेन की मदद से पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक सुजीत कुमार ने बताया कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार चल रही थी। अचानक झपकी आने से कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उनकी पत्नी सुजाता लड्डू गोपाल को गोद में लिए बैठी थी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार किसी को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed