फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Candle march taken out for Shri Sammed Shikhar

Etawah News: श्री सम्मेद शिखर के लिए कैंडल मार्च निकाला

Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out for Shri Sammed Shikhar
शास्त्री चौराहा पर कैंडल मार्च में शामिल जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। झारखंड स्थित जैन धर्म के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल की सूची में शामिल किए जाने का विरोध जारी है। गुरुवार शाम जैन समाज के लोगों ने लालपुरा धर्मशाला से शास्त्री चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन को कई व्यापार मंडलों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च बलदेव चौराहा, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा होते हुए शास्त्री चौराहा पहुंचा। करीब दो किलोमीटर तक जैन समाज के लोगों ने झारखंड प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थलों की सूची से हटाया जाए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में संजू जैन, सुदर्शन जैन, महावीर जैन, सुभाष चंद्र जैन, विशाल जैन, हैप्पी जैन, धर्मेंद्र जैन, तन्नू जैन, आकाशदीप जैन, जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, अनंत प्रताप अग्रवाल, आलोक दीक्षित, रंजीत कुशवाहा, संतोष वर्मा, इकरार अहमद, मनोज अग्रवाल, सतीक मंसूरी, सलमान राईन, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed