फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Campaign started to save children from polio

बच्चों को पोलियो से बचाने को अभियान शुरु

Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Campaign started to save children from polio
जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की दवा पिलातीं विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। पोलियो ऐसी बीमारी है, जो बच्चे को सामान्य जिंदगी जीने से रोक सकती है। इससे बच्चों को बचाने के लिए पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। यह बात विधायक सरिता भदौरिया ने कही। उन्होंने जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से अपील की कि अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें। उन्होंने ग्राम प्रधानों, सभासदों व अन्य विभाग के कर्मियों से भी पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. भगवान दास ने कहा पोलियो का टीका बच्चे को पोलियो की बीमारी से बचाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने कहा पोलियो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। पोलियो का कोई इलाज नहीं है, बच्चों क
विज्ञापन
विज्ञापन

ो इसकी खुराक लेना बहुत जरूरी है। बताया कि जिले में लगभग 1111 बूथ बनाए गए हैं। लगभग 2.89 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 678 टीमों को लगाया गया, जो 28 मार्च तक इस लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगी।

टीकाकरण केंद्रों पर दवा पिलाने के बाद 21 से 28 मार्च तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा छूट जाता है तो 28 मार्च को बी टीम बनाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed