फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cable of ot theft no opration

Etawah News: ओटी की पावर केबल चोरी, नौ घंटे ठप रहे ऑपरेशन

Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
cable of ot theft no opration
सैफई। चोरों ने शुक्रवार रात सैफई मेडिकल कॉलेज में ओटी को जाने वाली पावर केबल चोरी कर ली। सुबह छह बजे से ऑपरेशन होने थे लेकिन बिजली गुल होने पर जब जांच की गई तो घटना की जानकारी हुई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूसरी केबल मंगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक कल्याण निगम संभालता है। इसके अलावा, कैंपस में पुलिस चौकी भी स्थापित है। लेकिन इसके बाद भी चोरों ने मेडिकल कॉलेज के महत्वपूर्ण सर्जरी और आर्थो विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को जाने वाली करीब 150 मीटर पावर केबल चुरा ली। पुरानी बिल्डिंग में पहले फ्लोर पर सर्जरी ओटी और द्वितीय फ्लोर पर ऑर्थो ओटी संचालित हैं। सुबह छह बजे से ऑपरेशन शुरू होने थे। ऐसे में जब कर्मचारियों ने ओटी में तैयारियां करनी शुरू कीं तो पता चला कि बिजली ही गुल है। पता चला कि पावर केबल चोरी हो गई है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से इसकी जानकारी प्रभारी कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह को दी गई। इसके बाद सैफई थाना पुलिस को अवगत कराया गया। बाद में कुलसचिव ने पावर केबल मंगवाई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ओटी की आपूर्ति चालू हुई। प्रभारी कुलसचिव ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओटी में रोज होते हैं पांच-पांच ऑपरेशन
सर्जरी और आर्थो की ओटी में रोजाना पांच-पांच ऑपरेशन किए जाते हैं। यह ऑपरेशन सुबह छह बजे से शुरू होते हैं। शनिवार सुबह भी ऑपरेशन होने थे। लेकिन बिजली न होने के कारण यह ऑपरेशन अब रविवार को किए जाएंगे। प्रभारी कुलसचिव ने बताया कि जो ऑपरेशन आज नहीं हो सके हैं उन्हें रविवार को किया जाएगा।


इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरी की यह घटना सवार खड़े करती है। एक सप्ताह पहले चार एग्जॉस्ट फैन भी चोरी हुए थे। उसके बाद में भी ना तो सुरक्षा गार्ड सख्त हुए और न ही थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई की। यही कारण है कि चोरों ने फिर घटना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed