{"_id":"640e18ed6ca0c1bf4c01ea84","slug":"byke-riders-looted-jwellery-from-women-etawha-news-c-12-1-120234-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवार महिला की चेन, मंगलसूत्र और माला लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवार महिला की चेन, मंगलसूत्र और माला लूटी
Sun, 12 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। इटावा-भरथना मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन, मंगलसूत्र और माला लूट ली। सूचना मिलते ही इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बदमाशों का पता लगाने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
मैनपुुरी के करहल निवासी गीता देवी का भरथना के रामबाग लुधियानी में मायका है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह पति रविकांत यादव के साथ बाइक से ससुराल जा रही थीं। इटावा-भरथना मार्ग पर चितभवन के पेट्रोल पंप के पास इटावा की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने गीता की चेन, मंगलसूत्र, मटरमाला छीन ली और भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने इकदिल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बदमाशों की तलाश में टीमों को दौड़ाया। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवा रही है।
इकदिल थानाध्यक्ष रण बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।