{"_id":"6331f836de80e122370a1e18","slug":"byke-rider-enter-in-house-pistal-raised-on-retired-teacher-etawah-news-knp7202946102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षिका पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षिका पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
इटावा। लूट के इरादे से दिनदहाड़े दो बदमाश सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर में घुस गए और उन पर पिस्टल तान दी। किरायेदार के बेटे के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए तो बदमाश भाग गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा पटी गली में बदमाश किसी का पता पूछने के बहाने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षिका कांति गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उनसे जानकारी लेने लगे। शिक्षिका ने मना किया और अंदर चली गईं। उन्हें अकेला समझकर दोनों युवक घर में घुस गए और उनके गले पर पिस्टल लगा दी। इस दौरान किराये पर रह रही महिला भी बाहर आ गई।
दूसरे बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दी। बाथरूम से निकले किरायेदार के बेटे ने विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर बदमाश दोनों महिलाओं को धक्का देकर भाग गए। महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को। सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। भागते हुए दोनों बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन की जा रही है। बदमाश जिस अमित गुप्ता के बारे में पूछ रहे थे, वो कौन है, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाल ली गई है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।