{"_id":"598f44124f1c1b96558b475c","slug":"byke-rider-died-in-an-accident-people-block-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, हाईवे जाम
इटावा
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्सलेन हाईवे पर बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ग्राम इटगांव निवासी अमर सिंह का पुत्र राहुल (40) शनिवार को बाइक से औरैया जा रहा था। बकेवर से पहले गोमती पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बाइक को कट से निकालने के चक्कर में पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल ने दम तोड़ दिया। वह हेलमेट नहीं पहने था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को फोन किया। काफी देर तक पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन