{"_id":"63fba8b35d12126ed30735e4","slug":"byke-rider-beated-man-and-looted-wifes-jwellery-etawha-news-c-12-1-99364-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवारों ने युवक को पीटकर पत्नी के जेवर छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवारों ने युवक को पीटकर पत्नी के जेवर छीने
Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
भरथना। बाजार से लौट रहे युवक और उसकी पत्नी को बाइक सवार चार युवकों ने रोक लिया। युवक के साथ मारपीट कर उसकी पत्नी से जेवर छीन लिए और भाग गए। पीड़ित की ओर से भरथना थाने में तहरीर दी गई है।
भानपुर गांव के विशाल ने बताया कि 25 फरवरी की शाम को वह पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर बुआ की पुत्री प्रीती पति पवन के साथ थी। खरीदारी करने के बाद वह लोग शाम को घर लौट रहे थे। गांव के पास स्थित त्रिलोकपुर पुलिया पर बाइक सवार चार लोगों ने पवन की बाइक को रोक लिया। मारपीट और गाली गलौज कर प्रीति का मंगलसूत्र व जंजीर छीन ली। वह लोग आगे निकल चुके थे, इसलिए घटना की जानकारी बाद में हुई। भरथना थाने में जाकर जानकारी दी लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामला मारपीट का है। घटना की जांच की जा रही है।