फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   business

इटावा का माहौल उद्योगों के अनुकूल, नए उद्योग लगवाएंगे : कठेरिया

Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
business
ोटो संख्या 11 : सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिय व सावित्री कठेरिया और जिलायक्ष अजय सिंह - फोटो : ETAWHA
इटावा। सांसद रामशंकर कठेरिया ने सोमवार को कहा कि जिले का माहौल उद्योगों के लिए अनुकूल है। यहां नए उद्योग लगवाए जाएंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों और शहरों से मजदूरों का पलायन हुआ है। इंडस्ट्री लगने से इन मजदूरों को जिले में ही काम मिल सकेगा। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि अपना जिला, आगरा, कानपुर, लखनऊ और ग्वालियर जैसे महानगरों के करीब है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया के लिए पर्याप्त जमीन होने के साथ पानी भी मीठा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना है और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। ऐसे में इटावा इंडस्ट्री के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी की सरकार आजाद भारत की पहली सरकार है जिसने चार पांच बड़े व एतिहासिक फैसले किए। इन फैसलों से देश की आजादी के पहले से अब तक उठते रहे विवाद खत्म हुए। 370 हटाने के बाद कश्मीर सहित पूरे देश में कोई दुष्परिणाम सामने नहीं आया। तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए अमानवीय थी, ये भारतीय संस्कृति के तो बिल्कुल अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग इसके खिलाफ आवाज भी उठाते थे। तीन तलाक के मुद्दे पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया गया। सदियों से विवादित रामंदिर के लिए सुगम रास्ता बनाया। न्यायालय के फैसले के बाद पूरे देश में कोई अप्रिय घटना न होना सरकार की बड़ी उपलब्धि रही। इसी नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद भी राजनीतिक हो हल्ला हुआ लेकिन कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।

इस अधिनियम में किसी के अधिकारों का हनन नहीं है लेकिन तीन देशों के अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की गई है। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने भी उपलब्धियां गिनाईं। वार्ता में महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांतराव चौबे, करन सिंह राजपूत, अन्नू गुप्ता, मंत्री जितेंद्र गौड़ और रजत चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed