{"_id":"62b74d45662dd156360081b9","slug":"buses-departing-from-flyover-passengers-forced-to-run-one-kilometer-etawah-news-knp7042868188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर से निकल जाती बसें, यात्री एक किमी दौड़ लगाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर से निकल जाती बसें, यात्री एक किमी दौड़ लगाने को मजबूर
विज्ञापन
हाईवे पर बस से उतरते यात्री। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। रोजवेज बस चालकों और परिचालकों की मनमानी यात्रियों के लिए कई वर्ष से परेशानी बनी है। चालक नगर में बने स्टैंड पर बसें न लाकर एक किलोमीटर दूर फ्लाईओवर से सीधे निकाल ले जाते हैं। फ्लाईओवर पर ही यात्रियों को बैठाया और उतारा जाता है। इससे यात्रियों के साथ लूट और हादसे होने की आशंका बनी रहती है। नगर तक आने के लिए वाहन भी नहीं मिलते हैं।
मुलायम सिंह यादव की सरकार ने वर्ष 2005 में नगर में 35 लाख की लागत से रोडवेज का बस स्टैंड बनवाया था। शुरूआत में कुछ समय ही बसें स्टैंड तक आईं। बाद में चालक चौराहे पर ही सवारियां भरने और उतरने लगे। चार वर्ष पहले ओवरब्रिज बनने के बाद समस्या और बढ़ गई। चालक ओवरब्रिज के कट पर ही सवारियां उतार देते हैं। यात्रियों को एक किलोमीटर दूर हाईवे पर लोगों को बस पकड़ने जाना पड़ता है।
विनय पांडेय, विजयपाल, दीपू, मोहित, लक्ष्मीकांत चौरसिया ने कहा कि हाईवे पर धूप में बस का इंतजार करने में यात्री परेशान हो जाते हैं। अवनीत, मनी, सनी, नंदकिशोर ने कहा कि फ्लाईओवर पर बस से उतरकर सड़क पार करने में हादसे की आशंका भी बनी रहती है। दयाशंकर, मोहम्मद निजाम ने बताया कि रात में नगर तक आने के लिए वाहन भी नहीं मिल पाते हैं। यात्रियों के साथ लूटपाट की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
बड़े रूट की बसें पुल के नीचे से और छोटे रूट की बसें स्टैंड तक ले जाने के आदेश हैं। अगर बसें फ्लाईओवर से निकल रही हैं तो निगरानी कराकर चालक और परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र मोहन सक्सेना, एआरएम
यात्रियों ने बयां की परेशानी
मोहल्ला लधुपुरा के अमन सैनी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान किए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा सामन लेने गए थे। बस चालक ने हाईवे पर ही उतार दिया। नगर तक जाने के लिए ऑटो-ईरिक्शा चालक मनमाने रुपये मांग रहे हैं।
फोटो संख्या 12 ईशान।
मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी छात्र ईशान ने बताया कि फिरोजाबाद रिश्तेदारी में गए थे। चालक ने फ्लाईओवर पर ही उतार दिया। नगर जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। तेज धूप में परेशान हो रहे हैं।
फोटो संख्या 13 चरण सिंह शाक्य।
आगरा निवासी चरण सिंह शाक्य ने बताया कि जसवंतनगर रिश्तेदारी में आए थे। चालक ने बस स्टैंड पर उतारने की बात कही गई थी, लेकिन हाईवे पर ही उतार दिया। आग्रह किया लेकिन बस फ्लाईओवर से नीचे नहीं लाए।