फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus stand condition: Buses do not stand on platforms

बस स्टैंड का हाल: प्लेटफार्म बने पर नहीं खड़ी होतीं बसें

Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bus stand condition: Buses do not stand on platforms
इटावा। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का आवागमन हर समय बना रहता है। बस स्टैंड पर बसों के खडे़ होने के लिए बनाए गए प्लेटफार्मो पर बसों का ठहराव नहीं होता। इन प्लेटफार्मों पर बसों का कोई टाइम टेबल भी नहीं लिखा है। यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए बस स्टैंड पर इधर-उधर भटकने को विवश होना पड़ता है। चालक बसों को अपने निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़े करने के बजाय रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर खड़ा करते हैं। प्लेटफार्म बनाने के पीछे यही मकसद है कि यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी व उपलब्धता सुगमता से हो पर यहां सब पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड को आधुनिक बस स्टैंड बनाया गया है, जिसमें बस स्टॉप से बाहर जाने वाली बसों के लिए अलग अलग प्लेटफार्म निर्धारित किए गए हैं। इससे जिस स्थान पर यात्रियों को जाना हो तो वह उसी प्लेटफार्म के पास बनी कुर्सियों पर प्रतीक्षा करें और बस आने के बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो सकें। बस स्टॉप पर दिल्ली समेत उरई, औरैया, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत अन्य स्थानों के लिए कुल 16 प्लेटफार्म बनाए गए हैं। इस बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 8 हजार यात्री रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं। इस स्टैड से प्रतिदिन 100 बसों का आवागमन है जबकि अन्य डिपो की बसें भी आती हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रोडवेज के चालक बसों को इन प्लेटफार्म पर न रोककर बस स्टैंड के गेट पर बसों को खड़ा करते हैं, जिससे बाहर से आने वाले यात्री बसों की जानकारी के लिए आसपास के दुकानदारों व चालक परिचालक से जानकारी करने के लिए विवश होते हैं। इस मामले में रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी ममता अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वह स्वयं सुबह के समय वहां मौजूद रहती है, जिससे किसी यात्री को आवागमन से संबधित जानकारी चाहिए तो वह सीधे उनसे बात कर सके। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि निर्धारित प्लेटफार्म पर ही बसों को लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शहर के मोहल्ला मेवाती टोला निवासी रेशमा ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक आवश्यक कार्य से कालपी जाना है। कालपी जाने के लिए कितने नंबर की बस मिलेगी यह जानकारी न होने के कारण उन्हें पूछना ही पडे़गा। बस स्टैंड पर लगी तख्तियां पर यदि बस खड़ी हो तो शायद पूछने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को ही आती है क्योंकि जानकारी करने से पहले यह देखना होता है कि कहीं कोई गलत न बता दे।

बकेवर क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह जरूरी कार्य से आगरा जनपद के पिनाहट जाना है। पिनाहट के लिए बस सीधी मिलती है या फिर आगरा तक जाना होगा इसकी जानकारी पूछताछ कार्यालय पर की जाए अथवा आसपास के दुकानदारों से जानकारी कर अपना कार्य निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने निर्धारित प्लेटफार्म बना दिए हैं तो फिर बसों के चालकों को उसी स्थान पर खड़ा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed