फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus overturns out of control, seven bridesmaids injured

Etawah News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, सात बराती घायल

Thu, 30 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns out of control, seven bridesmaids injured
निवाड़ीकला (इटावा)। गुरुवार सुबह बरातियों से भरी बस कस्बे के लुधयानी चौराहे पर पलट गई। बस में सवार 40 बरातियों में से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, दोपहर को क्रेन की मदद से बस को हटाया जा सका।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ीखुर्द निवासी बृजलाल के बेटे की बरात औरैया जिले के ग्राम तरहा का पूर्वा गई थी। लौटते वक्त कस्बे के लुधयानी चौराहे के नजदीक रखे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बस की रफ्तार काफी तेज थे। इससे अचानक मोड़ने पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें गांव के अंकित, आशीष, विवेक, तन्मय, चेतन, रोहित और संतोष घायल हो गए। अन्य ग्रामीणों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अहेरीपुर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संतोष काे एंबुलेंस से महेवा सीएचसी भेजा। वहीं, अन्य घायलों ने निजी अस्पताल में इलाज लिया है। अनूप कुमार ने बताया कि उनके भाई की बरात में बस व अन्य वाहन गए थे। जयमाला कार्यक्रम के बाद बस को सुबह तीन बजे रवाना किया गया था। चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इससे बस असंतुलित होकर पलट गई। बराती बताते हैं कि बस की गति इतनी तेज थी कि कार से पहले बस निवाड़ीकला पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के किनारे की मिट्टी दे रही हादसे को दावत
महेवा से निवाड़ीकला मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। कस्बे में आरसीसी निर्माण के बाद उसके दोनों ओर नाली का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणदायी संस्था के कर्मचारी एक तरफ नाली का निर्माण पूरा करने से पहले ही दूसरी ओर की नाली की खुदाई शुरू कर देते हैं। कर्मचारी खुदी हुई मिट्टी को हटाने की जगह वहीं छोड़ रहे हैं। इससे मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती और अक्सर राहगीरों को जाम की समस्या से दो चार हाेना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर पर चड़ने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जेई आरईएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार से कहकर सड़क पर पड़ी मिट्टी को तुरंत हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed