फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus overturns after colliding with divider when driver takes a nap, 14 injured

Etawah News: चालक को झपकी आने पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 14 घायल

Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns after colliding with divider when driver takes a nap, 14 injured
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खरगुआ गांव के पास चालक को झपकी आने पर एसी स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। बस में करीब 65 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस चालक शंकर सिंह निवासी मुरैना जिला खड़िया मध्यप्रदेश को झपकी आने से रविवार सुबह छह बजे किमी-124 खरगुआ गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा की टीम पहुंची और बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार इमरान खान, आशफा बेगम पत्नी इमरान खान, सुमन खान पुत्र इमरान खान निवासी लालकुआं, शिखा पुत्री रतनलाल, रतनलाल पुत्र राधेश्याम निवासी सिद्धार्थ नगर लखनऊ, सैगी पुत्र नूरुल हसन निवासी बाराबंकी, प्रिंस पुत्र हरनाथ पाल, अमरेश पाल निवासी बलिया समेत 14 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना विवेक जावला घटना स्थल पर पहुंचे और अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। इसके बाद बस को हटवाकर चौपला यार्ड पर खड़ा कराया गया। हादसे के बाद लखनऊ जाने वाली लेन करीब आधा घंटा बाधित रही। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed