{"_id":"628d2036802feb3b9073fac9","slug":"bus-overturned-after-colliding-with-divider-18-passengers-injured-etawah-news-knp6986661163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 18 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 18 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा/सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को चालक को झपकी आने से बस पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर अन्य को दूसरे बस से दिल्ली भेज दिया गया।
लखनऊ से 80 यात्रियों को लेकर ट्रैवल्स एजेंसी की बस मंगलवार को दिल्ली जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 134 पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो को मामूली चोटें आईं। यूपीडा कर्मी और कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी इंचार्ज देवचंद यादव ने घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज भिजवाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली रवाना करा दिया गया।
हादसे में ये हुए घायल
आशीष चौधरी पुत्र राम प्रकाश, निर्मला चौधरी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गोरखान थाना सोनाह, राधारमण पुत्र जानकी यादव निवासी चौवाह थाना नगर बाजार, धर्मेश चौधरी पुत्र राम उजागर, उनकी पत्नी निधि चौधरी पत्नी धर्मेश हथियान कलां थाना लालगंज (सभी जिला बस्ती), राजकुमार पुत्र खुखुमप्रसाद निवासी खलीलाबाद, उनकी मां हेमा निवासी संतकबीरनगर, नक्कू पुत्र हलील व शरीफ पुत्र बहीद निवासी जवाहर थाना इगलास, जिला अलीगढ़, सौरभ पुत्र मंगल सिंह निवासी गहोरा बाबूगढ़ जिला हापुड़, प्रेम पुत्र सूबेदार निवासी गेचंदी थाना बनाना दिल्ली, सुरेंद्र पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पानीपत (हरियाणा), दुर्गादत्त पुत्र कमलापति निवासी हिंदुस्तान यूनीलीवर, पिंकी पोडस, शिवशंकर तिवारी पुत्र मृगनाथ, सरिता पत्नी सुमेर कुमार, जमुना देवी पत्नी दुर्गादत्त (सभी निवासी पुुुंडुचेरी), हेम पुत्र गाबर बहादुर निवासी नेपाल।