फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus entered into container for overtake, child dies

प्राइवेट बस कंटेनर में घुसने से आठ साल के रच्चे की मौत, तीन घायल

Sat, 21 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus entered into container for overtake, child dies
फोटो संख्या 30 मृतक आयुष उर्फ अंशू की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWHA
इकदिल (इटावा)। कानपुर-आगरा हाईवे-2 पर मानिकपुर मोड़ के पास शुक्रवार मध्य रात्रि ओवरटेक करने में स्लीपर कोच बस गिट्टी से भरे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के केबिन का शीशा टूटने से केबिन में बैठी महिला का आठ वर्षीय बेटा बाहर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में बच्चे की मां सहित तीन सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने बस में सीढ़ी लगाकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। बस जालौन से दिल्ली जा रही थी। उसमें लगभग 60 सवारियां थीं। बाकी सवारियों को पुलिस ने दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हादसे में घायल औरैया के अछल्दा थानांतर्गत आशा की नगरिया निवासी आरती पत्नी प्रवीण सिंह ने बताया कि वह त्योहार मनाने के बाद देवर जितेंद्र व बच्चों के साथ समय टूर एंड ट्रैवल्स की बस में महेवा से बैठकर आईएमटी मानेसर गुरुग्राम जा रही थी। मानिकपुर मोड़ के पास हादसा हो गया। इसमें इकलौता बेटा मासूम आयुष अपनी जान गंवा बैठा। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। दुर्घटना में आरती, उसकी 11 वर्षीय पुत्री खुशी और देवर जितेंद्र भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इकदिल थाना अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बस में सीढ़ी लगाकर घायलों को बस से निकाल कर अपनी जीप से जिला अस्पताल भिजवाया। अन्य सवारियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों में बैठाकर रवाना किया और बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, सूचना मिलने पर मृतक आयुष के अन्य परिजन मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed