फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bus collision with dumper 5 injured

Etawah News: बस डंपर से टकराई, पांच घायल

Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
bus collision with dumper 5 injured
इटावा/इकदिल। दिल्ली से कानपुर जा रही प्राइवेट बस कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे दिल्ली के आनंद विहार से 60 सवारियां लेकर बस कानपुर के लिए रवाना हुई थी। इकदिल थाना क्षेत्र में पिलखर नहर पुलिया के पास बुधवार तड़के करीब चार बजे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार बस उससे टकरा गई। हादसे में अशोक मिश्रा (55) निवासी बर्रा कानपुर, प्रतिभा शुक्ला पत्नी विपिन पांडे (27) निवासी गाजियाबाद, उनकी मां प्रतिभा शुक्ला (50) निवासी फजलगंज कानपुर, रोबिन (30) निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद और जॉन सी ( 20) निवासी सेक्टर 15 नोएडा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कुछ देर कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित रहा। क्रेन से बस हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। डंपर और बस के चालक व हेल्पर भाग गए।

आंख लगी थी कि धमाका सा हो गया
लोगों की आंख लगी ही थी कि धमाका सा हो गया। किसी का पैर केबिन की सीट में फंस गया तो कोई सीट पर लटक गया। जिला अस्पताल में घायल प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि उनकी मां प्रतिमा के पंजे सीट के केबिन में फंस गए थे। वह सीट के नीचे फंसी थीं। हर कोई मदद के लिए आवाज लगा रहा था। उन्होंने किसी तरह 15 मिनट बाद यूपी 112 पर सूचना दी। 20 मिनट बाद पुलिस आई। उन्होंने अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भर्ती रॉबिन ने बताया कि उनका सीसीटीवी का काम है। काम के सिलसिले में ही वह कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed