फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bus chakka jam for 11 hour

11 घंटे बसों का चक्का जाम रहा

Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
bus chakka jam for 11 hour
रोडवेज वर्कशॉप पर प्रदर्शन करते यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मांगें न पूरी होने पर निगम की बसों का चक्का जाम कर दिया। यूनियन के पदाधिकारी रात से ही रोडवेज वर्कशॉप पर पहुंच गए और बसों को निकलने नहीं दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन


यूपी इंप्लाइज यूनियन ने रोड सेफ्टी एक्ट 2014 को काला कानून बताते हुए विरोध में गुरुवार रात 12 बजे से चक्का जाम करने की घोषणा की थी। जिस पर यूनियन के इटावा क्षेत्र के पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव के नेतृत्व में रोडवेज कर्मी पुराना बस स्टैंड वर्कशॉप पर पहुंच गए। यहां से बसों का संचालन बंद करा दिया। जिसके चलते रात से सुबह 11 बजे तक शहर से रोडवेज बसें नहीं चल सकीं।
विज्ञापन


आरएम एके झा भी वर्कशॉप पहुंच गए और कर्मचारियों को समझाया। यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नाम ज्ञापन श्री झा को सौंपा और हड़ताल खत्म कर दी। चक्का जाम करने वालों में शाखा अध्यख अवधेश यादव, बलवीर सिंह यादव, भुवनेश सिंह यादव, अभय यादव, बसंत लाल, नाहर सिंह यादव, राजू यादव, राजीव कुमार, दशरथ सिंह, सत्यवीर सिह, नीलेश यादव, प्रेमचंद्र यादव, सुरेश यादव, शिशुपाल सिंह, सुनील कुमार यादव, राम नरेश यादव, राम प्रकाश, सौदान सिंह, रंजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed