{"_id":"63334eb438df8901b9650956","slug":"bus-caught-fire-etawah-news-knp720481095","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में लगी आग, 70 सवारियां बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में लगी आग, 70 सवारियां बाल-बाल बची
विज्ञापन
ताखा। आगरा-लाखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती प्राइवेट बस में आग लग गई। बस चालक ने सूझबूझ दखाते हुए सभी 70 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बिहार के जनपद के दरभंगा के सिंघवार निवासी बस चालक अजती शाहू साथी मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार के साथ सवारियों को लेकर अंबाला जा रहे थे। सोमवार रात करीब ढाई बजे वह एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 124 पर भाऊपुरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलते देख चालक ने बस को किनारे खड़ी कर दोनों दरवाजे खोल दिए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी।
कुदरैल चौकी पुलिस और यूपीडा की सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है।