{"_id":"5f6640e08ebc3e74906cd9fc","slug":"burnt-body-of-missing-youth-found-in-farm-etawha-news-knp583633786","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का जला हुआ शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता युवक का जला हुआ शव खेत में मिला
विज्ञापन
ोटो संख्या 23 कमलेश बाल्मीकि की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
थाना बकेवर क्षेत्र के अहेरीपुर गांव में बाजरे के खेत में चार दिन से गायब युवक का शव जली अवस्था में मिला। सूचना पर चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुुुंचे। कई दिन हो जाने के चलते जानवरों ने शव को क्षत विक्षत कर दिया था।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
अहेरीपुर गांव निवासी कमलेश बाल्मीकि का 25 वर्षीय पुत्र राजीव जो कि मजदूरी व साफ-सफाई का काम करता था।
15 सितंबर को रूठ कर चला गया था। शनिवार की सुबह गांव किनारे महेश मिश्रा के बाजरे के खेत से बदबू आने पर उसके पिता ने जाकर देखा तो कपड़े देखकर अपने पुत्र की पहचान की। साथ ही चौकी पुलिस को सूचना दी।
कमलेश बाल्मीकि ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने जानवर लेकर जा रहा था। पास के ही बाजरे के खेत में बदबू आई। उन्होंने घुसकर देखा तो एक क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। कपड़ों के आधार पर उसने गायब अपने बेटे की पहचान की।
विज्ञापन
राजीव की शादी गांव के ही विनोद बाल्मीकि की बेटी प्रीति से हुई थी। गृह कलह के चलते दोनों में तलाक भी हो गया था। पत्नी मायके में रह रही है।
मृतक राजीव के कोई भी बच्चा नहीं है शादी के कुछ समय ही बाद गृह कलह के चलते पत्नी मायके चली गई ।
राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था अब उसकी छोटी बहन ही घर पर मां बाप का सहारा बची।
चौकी से मात्र 500 मीटर दूरी मिली लाश
ताज्जुब की बात यह है कि चौकी से महज 500 मीटर दूर महेश मिश्रा के खेत में लाश मिली जो अधजली अवस्था में थी। वहीं एक हाथ का पंजा व पैर का हिस्सा जानवर खा गए या फिर हत्यारे काट ले यह प्रश्न बना हुआ है ।
मौके पर पहुंचे एसओ बकेवर
लाश मिलने की सूचना पर एसओ बकेवर रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमुने लिए। पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है ।