फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Burglars entered through the roof of the cargo surpassed eight lakh

छत के रास्ते घुसे चोरों ने आठ लाख का माल पार किया

Tue, 01 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Burglars entered through the roof of the cargo surpassed eight lakh
बकेवर (इटावा)। बकेवर के शास्त्री नगर मुहल्ले में कपड़ा व्यवसायी  राज कुमार पोरवाल के घर में घुसकर रविवार की रात्रि  बदमाश करीब आठ लाख की संपत्ति चुरा ले गए। चोर पड़ोस के मकान से छत के  रास्ते घर में घुसे थे।
विज्ञापन


रेडीमेड व्यवसायी दिल्ली से रात्रि में लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी नहीं बुलवाया।
सोमवार की रात्रि चोर  शास्त्री नगर मोहल्ले में रहने वाले व्यवसायी राज कुमार पोरवाल के घर में छत के रात घुस आए। चोर उनके बगल के खाली पड़े मकान का ताला खोल कर छत पर आकर राज कुमार की छत  पर आ गए। वह मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं।
विज्ञापन


मकान की दूसरी और तीसरी  मंजिल पर करीब तीन महीनों से निर्माण का कार्य भी चल रहा था। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर  राज कुमार की माता सीता देवी पत्नी स्व विशंभर दयाल  तथा दो भाई सर्वेश व सोनू पोरवाल अपनी पत्नी बच्चों  के साथ लेटे थे। राज कुमार दिल्ली गए थे ।उनकी पत्नी सुधा बच्चे के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 चोर तीसरी मंजिल से आकर दूसरी मंजिल पर आए और राज कुमार के  कमरे का  ताला खोलकर 40 हजार रुपये व उनकी पत्नी के कुछ जेवरात चुरा लिए। उसके बाद चोर मकान प्रथम तल पर जीने से उतर आए नीचे के एक कमरे में राज कुमार का छोटा भाई  सोनू  अपनी पत्नी बच्चों के साथ लेटे थे।  चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे कमरे में उनकी मां सीता देवी व बच्चे लेटे थे ।

उसकी भी सांकल लगा  दी। उसके बाद चोरों ने एक कमरे का ताला खोल लिया। उसमें रखी गोदरेज की सेफ का ताला खोल लिया। इसके बाद अंदर रखी चाबी से तिजोरी खोल ली जिसमें से उनके भाई खाद विक्रेता सर्वेश पोरवाल  के करीब 70 हजार रुपये और  जेवरात थे। चोरों ने निकाल लिए। इसके अलावा सेफ के बगल में रखे राज कुमार पोरवाल की माता जी  का संदूक चोर उठाकर छत पर ले गए। छत पर चोरों ने संदूक का ताला तोड़ कर उसमें  रखे करीब डेढ़ लाख रुपये व सोने के जेवरात निकाल लिए।
   
  राजकुमार पोरवाल दिल्ली से वापस रात्रि करीब 2:30 बजे वापस आए।   उन्होंने अपने भाई सर्वेश को बकेवर बाईपास पर मोटर साइकिल लेकर आने के लिए फोन किया।  सर्वेश पोरवाल उसी समय मोटर साइकिल लेकर बाईपास पर चले  गए।  करीब 10 मिनट बाद राज कुमार की माता जी बाथरूम के लिए जगीं और उन्होंने बाथरूम  जाने के लिए कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वो बाहर से बंद था। 


इस पर उन्होंने अंदर  कमरे में सो रहे छोटे बेटे सोनू को आवाज लगाई। उसके भी कमरे का दरवाजा बाहर से  बंद था। तब तक  राज कुमार व सर्वेश आ गए।  उन्होंने दूसरी ओर से कमरे के दरवाजे  खोले। कमरे खुले व सेफ खुली पड़ी देख वे समझ गए की चोरी हुई है।  राज कुमार पोरवाल  ने उसी समय सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।  सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज एस आई  सतेंद्र सिंह प्रात: करीब 4 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। सुबह एसओ विजेंद्र सिंह  ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस डॉग सक्याड और फील्ड यूनिट वालों को  भी नहीं बुलाया। चोर छत के रास्ते ही वापस गए। उन्होंने घटना की तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed