फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bujurgon sang manaee jain navavarsh kee khushiyaan

बुजुर्गों संग मनाई जैन नववर्ष की खुशियां

Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bujurgon sang manaee jain navavarsh kee khushiyaan
इटावा। वीर विक्रम संवत 2548 जैन नववर्ष के शुभारंभ पर विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने भरथना स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू के नेतृत्व में सदस्यों ने वृद्धावस्था में अनाथालय में 50 बुजुर्गों को भोजन, फल, मिठाई एवं दवा प्रदान कर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर, दिगंबर जैन विकास समिति ने शुक्रवार को समाज के 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जैन नव वर्ष की शुरुआत कर विश्व शांति की कामना की।
इस मौके पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के संदेश जिओ और जीने दो को बताया एवं उसका अनुसरण करने की शपथ दिलाई। संगठन अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया कि जैन नववर्ष दीपावली से अगले दिन शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी को दीपावली के दिन ही मोक्ष प्राप्ति हुई थी। इसके अगले दिन ही जैन धर्म के अनुयायी नया साल मनाते हैं। इसे वीर निर्वाण संवत कहते हैं। वीर निर्वाण संवत (युग) एक कैलेंडर युग है।
जिसकी शुरुआत 15 अक्तूबर 527 ई.पू. से हुई थी। यह 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण का स्मरण करता है। यह कालानुक्रमिक गणना की सबसे पुरानी प्रणाली में से एक है जो अभी भी भारत में उपयोग की जाती है।
इस मौके पर संगठन के महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन एलआईसी, गौरव कांत जैन, विशाल जैन, मयंक जैन, विकास जैन पिंसू, सुनील जैन, सेतू जैन, अर्पित जैन, शेखर जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
उधर, दिगंबर जैन विकास समिति ने शुक्रवार को समाज के 55 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। इन मेधावियों ने इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं।
कार्यक्रम में सीए तेजस्वी जैन का भी सम्मान किया गया, जबकि वरिष्ठ नागरिक जय कुमार जैन (लखना) और श्रीशांत प्रकाश जैन (भरथना) को समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने मुनिश्री अमित सागर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला मंत्री चक्रेश जैन आदि मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता महेंद्र कुमार जैन ने संचालन, प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने किया।
कार्यक्रम में जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, सुदर्शन जैन, रजत जैन, दिगंबर जैन विकास समिति के जिलाध्यक्ष अजीत बाबू जैन, नवनीत जैन, श्रेयांश जैन आदि उपस्थित रहे।

ये छात्र-छात्रा हुए सम्मानित
ऋतिक जैन, ऋषभ जैन, दीपांशी, सोनाली, देव, आयुषी, श्रेया, अवंतिका, मान्या, अंशिका, नित्यम, पारस, वेदांत, हरसी, पलक, इसिका, शीतल, स्नेहल, सृष्टि, आयुष, सार्थक, पारव, सौम्या, यस, प्रांजल, अनुष्का, प्राची, वत्सल, अंशिका, कृति, ऋषभ, प्राशली, गुनगुन, मुस्कान, अभिषेक, निकेता, रिया, शिप्रा, सम्यक, अर्चित, निखिल, नमन, विशाल, ऋषभ, नवीन, महावीर, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, सुबोध, सुनील, प्रदीप, संजय, दिलीप, अजय, सुदर्शन, संजय जैन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed