{"_id":"6180290e65529d7996253b43","slug":"budget-not-given-to-super-specialty-hospital-etawah-news-knp6617741167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को नहीं दिया गया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को नहीं दिया गया बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। बीआर सेठ मेमोरियल हॉस्पिटल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने मरीजों को फल वितरित किए। कहा कि मौजूदा समय में निजी अस्पताल फिर भी ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों का में दवाइयों तक का अभाव है।
यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई नया काम नहीं किया। अगर उसका स्वास्थ्य सेवाओं पर सही तरीके से नियंत्रण होता तो कोरोना में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने से बचाई जा सकती थी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान जो मेडिकल कॉलेज बनाए गए थे, वह भी नहीं चालू हो सके हैं। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बजट के अभाव में अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अगर बजट मिल जाता तो अभी तक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चालू हो जाता। इस मौके पर हॉस्पिटल संचालक सुरेश चंद्र यादव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. सौरभ यादव, नेत्रपाल सिंह मास्टर, पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह, अभयराम सिंह यादव, अनुरुद्ध यादव, सुशील यादव, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।