फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BSP workers conference, Rukum declared candidate

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भरी हुंकार

Mon, 30 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSP workers conference, Rukum declared candidate

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के आला नेताओं ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा सपा सरकार ने प्रदेश को अपराध की ज्वाला में झोंक दिया है। तीन वर्ष तक की बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। लूट, डकैती की वारदातें खुलेआम हो रही हैं।

विज्ञापन


लखनऊ जोनल कोआर्डीनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रदेश को साढ़े चार सीएम चला रहे हैं। बाद में सदर विधानसभा सीट से लोधी वोट पर दांव लगाते हुए रुकुम सिंह राजूपत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


शहर के सराय दयानत के पास स्थित पार्वती उत्सव गार्डन में हुए सदर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रदेश की सरकार को मुलायम, आजम, शिवपाल, रामगोपाल और अखिलेश यादव जैसे साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने अब तक आठ प्रधानमंत्री दिए हैं। फिर भी इसकी गिनती पिछड़े प्रदेशों में होती है। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्न दे दिया। आज तक किसी भी दल ने ज्योतिबा फुले को भारत रत्न नहीं दिया। हमारी सरकार केंद्र में नहीं बनी इसलिए हमारे पूर्वजों को भारतरत्न नहीं मिला।

अंत में उन्होंने सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में रुकुम सिंह राजपूत के नाम की घोषणा की। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डीनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कांग्रेस फूट डालने की राजनीति करती है, जिसे जनता ने समझ लिया है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है।

मोदी ने नाटक करके सरकार बना ली। अब पब्लिक नाटक समझ चुकी है। उन्होंने सपा को परिवादवादी पार्टी बताया। कहा कि बसपा देश प्रदेश में भाईचारा पैदा करना चाहती है। बसपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। सम्मेलन को कानपुर मंडल कोआर्डीनेटर जसकरन कठेरिया, संघप्रिय गौतम, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, महेंद्र पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद जाटव ने की। संचालन जोनल कोआर्डीनेटर कानपुर मंडल जसकरन सिंह कठेरिया ने किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, उदयवीर सिंह, राघवेंद्र गौतम, सत्यप्रकाश राजपूत, मोहम्मद निजाम, इमरान, दुर्वेश शाक्य, श्याम चौधरी, नवी मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed