{"_id":"dcf7536e43b1a817e374e0e01a66c911","slug":"bsp-worker-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को होगा। आधा
विज्ञापन
दर्जन वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी पदाधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे
रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह के आवास पर आयोजक रुकुम सिंह राजपूत ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 मार्च को सुबह 10 बजे से ग्वालियर तिराहा सराय दयानत के पास स्थित पार्वती उत्सव गार्डन में होगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज, जोनल कोआर्डीनेटर लखनऊ जोन डॉ. अशोक सिद्धार्थ तथा जोनल कोआर्डीनेटर लखनऊ जोन रणवीर सिंह कश्यप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि कोआर्डीनेटर कानपुर मंडल जसकरन सिंह कठेरिया, संघप्रिय गौतम उपस्थित रहेंगे।
बताया कि अध्यक्षता विनोद कुमार जाटव करेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, मोहम्मद निजाम, इमरान अहमद सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।