{"_id":"d59f3b7a34c5b733a3e5f371d60a86f9","slug":"bsp-as-the-next-government-will-be-formed-in-the-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सूबे में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सूबे में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी’
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता सुधींद्र भदौरिया ने दावा किया कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी। वह बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मायावती को सत्ता में लाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
इसका कारण जनता की उम्मीदों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खरा न उतरना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी जिन वायदों को लेकर आए थे। खासकर काले धन की वापसी और किसानों पर विशेष दृष्टि रखने की बात कही थी।
मगर न तो काला धन वापस आया और किसानों को भी कुछ नहीं मिला बल्कि किसानों द्वारा आत्महत्या करने की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। गन्ना किसानों का दो-दो तीन- तीन साल तक भुगतान नहीं होता है। इसी तरह धान का किसान भी परेशान है।
विज्ञापन
एक तरफ किसान परेशान है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी के कारण युवा परेशान है। सरकारी नौकरी तो दूर की बात रही प्राइवेट सेक्टर में भी इंडस्ट्रीज नहीं खुली, जिससे युवाओं को रोजगार मिलता। फायदा सिर्फ एक गुजरात के और एक मुंबई के उद्योगपति को हो रहा है।
श्री भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में भी अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर लोगों में बड़ी उम्मीदें जगी थी। लेकिन चार वर्ष में ही स्थिति साफ हो गई। सपा मुखिया मुलायम सिंह की सरकार में जंगलराज था मगर इस सरकार में जंगलराज के साथ साथ दंगाराज की स्थिति कायम हुई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान खादिम अब्बास भी मौजूद रहे।