फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BSF personnel body was found along the railway track

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बीएसएफ जवान का शव

Fri, 09 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
BSF personnel body was found along the railway track
इकदिल थाना क्षेत्र बुआपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार को बीएसएफ के एक जवान का शव मिला। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर घटना की जानकारी अफसरों को दी। मथुरा से आए बीएसएफ के जवान और परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बाद में एसओ इकदिल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व जवानों को शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन व बीएसएफ के जवान उसके शव को लेकर रवाना हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरकर बीएसएफ जवान की मौत हुई है। हरियाणा प्रांत के झज्जर जिले के बरहाना गांव निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र रामहेत 81 बटालियन बीएसएफ में था।
विज्ञापन


इस समय उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। वह छुट्टी लेकर अपने गांव किसी ट्रेन से जा रहा था। गुरुवार सुबह इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर के समीप लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा।  स्टेशन मास्टर का मेमो मिलने के बाद इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की जानकारी उसकी कंपनी को दी। जानकारी मिलने पर मथुरा से बीएसएफ के उपनिरीक्षक एके शर्मा व बलवीर सिंह अपने साथियों के साथ आए। वहीं मृतक अनिल के मामा अतरवीर सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शिनाख्त की।  पोस्टमार्टम हाउस में डाक्टरों के देर से आने पर जवानों ने नाराजगी जताई।


जब डाक्टर काफी देर तक नहीं आए तो जवानों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी मंजिल सैनी ने इकदिल एसओ को तत्काल मौके पर भेजा। इकदिल एसओ श्रीधर सिंह ने पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचकर जवानों को शांत कराया और डाक्टर से बात कर पोस्टमार्टम किए जाने को कहा। कुछ देर बाद डाक्टर आए और पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बीएसएफ के जवान व उसके परिजन शव को लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed