फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BSA stopped salaries of six teachers after deficiencies were found in schools.

Etawah News: स्कूलों में कमियां पाए जाने पर बीएसए ने छह शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 21 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSA stopped salaries of six teachers after deficiencies were found in schools.
जसवंतनगर। जिला समन्वयक व खंड शिक्षा अधिकारी के जसंवतनगर क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण किया। कमियां पाई जाने पर बीएसए को रिपोर्ट सौंपी गई। बीएसए ने रिपोर्ट के आधार पर छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मनोज कुमार धाकरे व खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा के निरीक्षण के बाद बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षकों के वेतन रोक दिए हैं। इनमें कंपोसिट विद्यालय बलरई के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का वेतन मिड डे मील की गुणवत्ता ठीक न होने और सफाई न होने के कारण रोका गया। प्राथमिक विद्यालय नगला जगन के प्रधानाध्यापक जलीश अख्तर का वेतन मिड डे मील में दूध न बांटने, स्वच्छता न होना आदि के कारण रोका गया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका राबिया बेगम का वेतन एमडीएम का दूध न बांटे जाने, भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने, सफाई की कमी आदि के आरोप में वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय मलाजनी के प्रधानाध्यापक विशुन सिंह को छात्र उपस्थित न्यून होने, एमडीएम का दूध न बांटे जाने, सफाई व्यवस्था ठीक न होने आदि के आरोप में वेतन रोका गया है। कंपोसिट विद्यालय भतौरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुस्तकीम अहमद का वेतन एमडीएम का दूध वितरण न किए जाने, भोजन का सैंपल न रखने व स्वच्छता ना रखे जाने के आरोप में रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय नींदनपुर की प्रधानाध्यापक नीतू यादव का वेतन मिड डे मील में गड़बड़ी आदि के आरोप में रोका गया है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कुछ स्कूलों का निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed