{"_id":"332440766b1a62df35fdaf51829becaa","slug":"broad-daylight-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट से थर्राया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े लूट से थर्राया शहर
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति विशिष्ट इलाके में दिनदहाड़े हुई 45 लाख की लूट से पूरा शहर थर्रा उठा। एटीएम में कैश रखने वाले कैश वेंडर को गोली मारकर की गई लूट से लोग दहशत में आ गए। हालांकि पुलिस ने लुटेरों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जहां पुलिस ने पूरे जिले की नाकाबंदी की वहीं लुटेरों की पहचान के लिए बैंक से लेकर सिविल लाइन स्थित एटीएम तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस का मानना है कि लुटेरे बैंक आफ इंडिया की हर्षनगर स्थित शाखा से ही उसके पीछे लगे होंगे।
हालांकि अभी तक लुटेराें के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका।
एफआईएस कंपनी मुंबई के कैश वेंडर मनोज से बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर 45 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरों का दुस्साहस तो देखिए कि उन्होंने इस वारदात को शहर के अति विशिष्ट इलाके में अंजाम दिया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की कोठी से कुछ दूरी पर ही यह वारदात हुई।
लूट की इस घटना की खबर पूरे शहर में जंगल में लगी आग के समान फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से शहरवासी हिल गए। लोगों में दहशत कायम हुई। उधर मौके पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने घटना को काफी गंभीरता से लिया। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को रवाना किया गया। इसके अलावा उन्होंने शहर कोतवाल विनोद कुमार यादव क ो निर्देश दिए कि बैंक आफ इंडिया की हर्षनगर स्थित शाखा से इस एटीएम के मध्य जितने लोगों के यहां बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
उन कैमरों के पौने चार बजे के आसपास के फुटेज चेक किए जाएं। उनका मानना था कि लुटेरे बैंक से ही गाड़ी के पीछे लगे होंगे। कोतवाल के निर्देशन में पुलिस ने रास्ते में लोगों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। हालांकि अभी तक पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी मंजिल सैनी घायल मनोज से बातचीत के लिए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रवाना हो गई।